ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

”स्वातंत्र्य वीर सावरकर” की कमाई में गिरावट, 15वें दिन कमाए 51 लाख रुपये

फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं। 22 मार्च को यह फिल्म हिंदी और मराठी में रिलीज हुई। इस फिल्म में वीर सावरकर का किरदार रणदीप हुडा ने निभाया है। वही इस फिल्म के निर्देशक भी हैं। फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हैं। 15 दिन बाद आइए जानते हैं इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा है, इस फिल्म ने कुल कितनी कमाई की है।

फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ ने पहले दिन 2.9 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें से 1.4 करोड़ रुपये हिंदी से और 1.5 करोड़ रुपये मराठी से आए। दूसरे दिन 2.25 करोड़, तीसरे दिन 2.7 करोड़, चौथे दिन 2.15 करोड़, पांचवें दिन 1.05 करोड़, छठे दिन 1 करोड़, सातवें दिन 1.15 करोड़ कमाए। दूसरे हफ्ते यानी आठवें दिन 1.1 करोड़, नौवें दिन 1.5 करोड़, 10वें दिन 1.75 करोड़, 11वें दिन 60 लाख, 12वें दिन 50 लाख, 13वें दिन 50 लाख और 14वें दिन 45 लाख 15वें दिन इसने 51 लाख रुपये की कमाई की है। दो हफ्ते में फिल्म का कुल कलेक्शन 18.21 करोड़ रुपये है।

फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ से रणदीप हुडा ने निर्देशन में डेब्यू किया है। उनके अलावा अंकिता लोखंडे ने स्वतंत्रता सेनानी सावरकर की पत्नी यमुनाबाई सावरकर की भूमिका निभाई है। अमित स्याल ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में वीर सावरकर की जीवन यात्रा को दिखाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *