ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्वरा भास्कर ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बारे में की बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की शादी जोरदार चर्चा चल रही है। 23 जून को सोनाक्षी और उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की शादी मुंबई में होगी। सोनाक्षी और जहीर की शादी पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि सोशल मीडिया पर अंतरधार्मिक जोड़ों को ट्रोल किया जाना कितना आम है। स्वरा ने इस बार बताया कि उन्हें अपनी शादी के दौरान ये अनुभव हुआ था।

 

इसे भी पढ़े……बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का जलवा, छठे दिन कमाए 32.75 करोड़

 

स्वरा ने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा, “आधुनिक भारत में सबसे बड़ा मिथक ‘लव जिहाद’ है। इसमें एक हिंदू लड़की एक मुस्लिम लड़के से शादी करती है। ये बात मुझ पर भी लागू होती है। कुछ शहरों में वैलेंटाइन डे पर अंतरधार्मिक जोड़ों की पिटाई की जाती है। मेरी शादी के बाद कई विशेषज्ञों ने अपनी राय रखी थी। लेकिन, शादी असल में दो लोगों के बीच होती है।”

स्वरा ने आगे कहा, “दो बुद्धिमान लोग अपनी निजी जिंदगी में क्या करते हैं? वे शादी करेंगे या नहीं यह उन पर निर्भर है। साथ रहना, कोर्ट में शादी करना या निकाह? उन दोनों ने आर्य समाज में शादी की, इस बारे में दूसरों को पूछताछ नहीं करनी चाहिए। उसका दूसरों से कोई संबंध नहीं है। यह एक पुरुष और महिला और उनके परिवार के बीच का निजी मामला है। वैसे ही ये पूरी तरह से सोनाक्षी की जिंदगी है। उन्होंने अपना पार्टनर खुद चुना है। तो अब ये शादी वगैरह उनका पारिवारिक मसला है।”

स्वरा ने कहा, “ऐसी चीजें ज्यादातर भारत और कुछ साउथ एशियाई देशों में होती हैं। जहां लोग दूसरे लोगों की निजी जिंदगी में ताक-झांक करते हैं। कुछ और वर्षों तक प्रतीक्षा करें, क्योंकि जब सोनाक्षी और जहीर के बच्चे होंगे, तो उनके बच्चों के नाम पर एक अलग बहस शुरू हो जाएगी, ऐसा ही तब हुआ था जब करीना कपूर और सैफ के बच्चे हुए थे और मुझे भी वही चीज़ तब देखने को मिली जब मेरे बच्चे हुए थे। यह पूरी तरह से बकवास है और यह जल्द ही ख़त्म नहीं होने वाला है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *