ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

घरेलू शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट

वैश्विक दबाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी आज गिरावट का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर मामूली कमजोरी के साथ हुई थी। लेकिन बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बढ़ जाने की वजह से घरेलू बाजार के दोनों सूचकांक गिरते चले गए। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी पोर्ट्स, टाइटन कंपनी, अडाणी इंटरप्राइजेज, एक्सिस बैंक और एसबीआई के शेयर 1.53 प्रतिशत से लेकर 0.34 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, आईटीसी, एलटी माइंडट्री, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, नेस्ले और सिप्ला के शेयर 1.85 प्रतिशत से लेकर 0.93 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,903 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,311 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 592 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 8 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 22 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान में और 27 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 35.57 अंक की मामूली गिरावट के साथ 65,503.85 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत में ही तेज बिकवाली के कारण ये सूचकांक गिर कर 65,257.83 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि खरीदार भी बीच-बीच में लिवाली करके बाजार को सहारा देने की कोशिश करते रहे। इसके बावजूद सेंसेक्स की चाल में कोई खास सुधार नहीं हुआ। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 224.59 अंक की कमजोरी के साथ 65,314.83 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 14.45 अंक टूट कर 19,450.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से ये सूचकांक लुढ़क कर 19,377.55 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद खरीदारी का हल्का जोर बनने की वजह से इसकी चाल में मामूली सुधार होता नजर आया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 66.75 अंक गिरकर 19,398.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने भी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 63.57 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 65,475.85 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 9.05 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,457.10 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 137.50 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 65,539.42 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 30.45 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,465 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *