ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ईरान के राष्ट्रपति के निधन पर झारखंड में आज राजकीय शोक

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर झारखंड में भी (मंगलवार) आज एक दिन का राजकीय शोक मनाया जायेगा। इसको लेकर झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव अखिलेश कुमार सिन्हा ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी डीसी, और सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को पत्र लिखा है। लिखे गये पत्र में कहा गया है कि हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति का निधन हो गया।

इसको लेकर भारत सरकार ने मंगलवार को एक दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है। गृह मंत्रालय भारत सरकार ने इससे संबंधित भी आदेश जारी किया है। ऐसे में 21 मई को झारखंड के उन सभी भवनों जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। साथ ही किसी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *