ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

धमतरी : बाढ़ नियंत्रण कक्ष में लगी कर्मचारियों की ड्यूटी

वर्षा ऋतु में बाढ़ की संभावना के मद्देनजर कलेक्टर नम्रता गांधी ने कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक आठ में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जिसका दूरभाष नंबर 07722-232249 है। एक जून से 31 अक्टूबर तक संचालित होने वाले इस नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख जितेन्द्र कुमार डहरे को बनाया गया है। साथ ही यहां कर्मचारियों की ड्यूटी तीन पालियों में सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक, दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक और रात 10 से सुबह छह बजे तक के लिए लगाई गई है। कलेक्टर ने कहा कि शेष कार्य दिवस में संबंधित कर्मचारी अपने मूल कार्यालय में कार्य संपादन करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ कार्यरत कर्मचारी को भारमुक्त करें। कलेक्टर ने नियंत्रण कक्ष में कार्यरत कर्मचारियों को जिले के अधिकारियों की टेलीफोन और बाढ़ प्रभावित ग्रामों की सूची तथा आवश्यक जानकारी रखने के निर्देश दिए हैं।

एक जून से 15 जून तक सुबह छह से दोपहर दो बजे तक सहायक ग्रेड तीन खिलेश कोर्राम, हृदय राम टंडन, भृत्य अमित ध्रुव और नगर सैनिक अमित खोब्रागढ़े की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह दोपहर दो से रात 10 बजे तक सहायक ग्रेड दो सोमप्रकाश पैकरा, सहायक ग्रेड तीन कैलाश बारले, भृत्य मनोज सोनी, नगर सैनिक टिकेश तथा रात 10 से सुबह छह बजे तक सहायक ग्रेड गयाराम नवरंगे, रितुराज साहू, भृत्य शिवनारायण साहू और नगर सैनिक दीपक की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह 16 जून से माहांत तक सुबह छह से दोपहर दो बजे तक सहायक ग्रेड शिवकुमार पाल, सहायक ग्रेड जलप्रकाश लोहानी, भृत्य डोरेलाल साहू और नगर सैनिक टिकेश की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर दो से रात 10 बजे तक सहायक ग्रेड सोहनलाल निषाद, सहायक ग्रेड विजय नेताम, भृत्य संतराम और नगरसैनिक दीपक तथा रात 10 से सुबह छह बजे तक सहायक ग्रेड 3 संतोष सोरी, सेवाराम यादव, चौकीदार सैय्यद मोहसीन अली तथा नगर सैनिक अमित खोब्रागढ़े की ड्यूटी बाढ़ नियंत्रण कक्ष में लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *