ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एसएसबी और कस्टम की संयुक्त कारवाई में 1.34 करोड़ का चायनीज लहसुन जब्त

-नेपाल के रास्ते लाया गया बिहार

– जब्त लहसुन मोतिहारी कस्टम को सौंपा गया

पूर्वी चंपारण,। केंद्र सरकार द्धारा चाइनीज लहसुन के आयात पर प्रतिबंध लगाने के बाबजूद नेपाल के रास्ते इसकी तस्करी बढ गई है। इसकी पुष्टि एसएसबी और कस्टम विभाग के संयुक्त कारवाई में हुई है। जहां प.चंपारण जिले के सिकटा प्रखंड के पुरैनिया गांव में छापेमारी कर आठ ट्रैक्टर ट्रॉली पर रखे 640 क्विंटल चाइनीज लहसुन और एक ट्रैक्टर से लगभग 50 लाख का कॉस्मेटिक जब्त करने के बाद हुई है। इस दौरान दो तस्करों को भी पकड़ा गया है।

रक्सौल एसएसबी 47 वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर संजय कुमार शाह ने बताया कि पकड़े तस्करो मे पूछताछ खुलासा किया कि चीन से नेपाल के रास्ते लहसुन की बड़ी खेप लाई गई, जहां से इस लहसुन को यूपी और बिहार के बाजार में खपाने की योजना थी। उन्होने बताया कि गुप्त सूचना पर एसएसबी और कस्टम विभाग ने संयुक्त करते हुए लहसुन और कॉस्मेटिक आइटम जब्त किया है। टैक्ट्रर समेत जब्त लहसुन को मोतिहारी कस्टम को सौंपा गया है।

विभाग इसकी जांच में जुटी है,कि आखिर सीमा पर चौकसी के बाबजूद लहसुन कैसे बिहार में प्रवेश कर गया। बताया गया कि एक शोध में चाइनीज मूल के लहसुन में हानिकारक फंगस (एम्बेलिसिया एली) पाए जाने की पुष्टि होने के बाद भारत सरकार ने इसके आयात पर प्रतिबंध लगा दिया हैं,जब्त लहसून की कीमत लगभग 1 करोड़ 34 लाख बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस आपरेशन का नेतृत्व पटना सीमा शुल्क (निवारण) आयुक्त डॉ. यशोवर्धन पाठक कर रहे है,टीम में कस्टम मोतिहारी प्रमंडल के संयुक्त आयुक्त रोहित खरे,अधीक्षक आनंद कुमार निरीक्षक अभिनव कुमार के साथ एसएसबी के अधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *