ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

साउथ फिल्म स्टार डीएमडीके प्रमुख विजयकांत का कोरोना से निधन

साउथ के मशहूर अभिनेता और राजनेता विजयकांत का गुरुवार को निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें चेन्नई के एमआईओटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। विजयकांत ने यहां इलाज के दौरान आखिरी सांस ली। उनकी मौत के बाद अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच कोरोना को लेकर तमिलनाडु की राजनीति में भी हलचल मची हुई है। डीएमडीके ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी है। अस्पताल ने भी डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत का कोरोना के कारण निधन होने की पुष्टि कर दी है। खांसी और गले में खराश के कारण पिछले 14 दिनों से डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज इसी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई, इसलिए उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था।

सिर्फ राजनीति ही नहीं, विजयकांत का फिल्मी करियर भी शानदार रहा। उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी थीं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 154 फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं। फिल्म के बाद वह राजनीति के क्षेत्र में उतर गये। उन्होंने डीएमडीके की स्थापना की। उन्होंने विरुधाचलम और ऋषिवंडियम निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए दो बार विधान सभा सदस्य के रूप में भी कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *