• March 25, 2026

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन रह चुकीं Sonia Gandhi की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के Sir Ganga Ram Hospital में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें चेस्ट से जुड़ी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। उनका इलाज डॉक्टर अनूप बासु की देखरेख में चल रहा है।

इस दौरान Priyanka Gandhi और Rahul Gandhi भी अस्पताल में मौजूद हैं। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले जनवरी 2026 में भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय करीब छह दिनों तक उनका इलाज चला था। डिस्चार्ज के बाद भी उनका उपचार घर पर जारी रहा।

डॉक्टरों के अनुसार, प्रदूषण के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी और जांच में उनका ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ा हुआ पाया गया था। 79 वर्षीय सोनिया गांधी को खांसी की पुरानी समस्या भी है और वह नियमित रूप से डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार के दौरान सोनिया गांधी की छवि एक प्रभावशाली नेता के रूप में रही। उन्होंने नेशनल एडवाइजरी काउंसिल की अध्यक्ष के तौर पर कार्य किया और लंबे समय तक यूपीए गठबंधन का नेतृत्व किया, जहां नीतिगत फैसलों में उनकी अहम भूमिका रही।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *