• March 18, 2026

सोशल मीडिया पर लगी फटकार, Zomato ने डिलीट किया ‘कचरा’ कैंपेन वीडियो

 सोशल मीडिया पर लगी फटकार, Zomato ने डिलीट किया ‘कचरा’ कैंपेन वीडियो

सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना झेलने के बाद फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) ने नया ‘कचरा’ कैंपेन वीडियो हटा लिया है। जोमैटो ने यह कैंपेन 5 जून को वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे (विश्व पर्यावरण दिवस) पर लॉन्च किया था। इसका मकसद प्लास्टिक कचरे (प्लास्टिक वेस्ट) की वजह से धरती पर पड़ने वाले बोझ के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। साथ ही, वीडियो में दिखाया गया था कि कुछ काम की चीजें बनाने में कितने किलोग्राम रिसाइकल्ड कचरा लगता है। जोमैटो (Zomato) के इस ऐडवर्टाइजमेंट कैंपेन में उन्हीं अभिनेता को दिखाया गया है, जिन्होंने साल 2001 में बनी लगान फिल्म में ‘कचरा’ का किरदार निभाया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने असंवेदनशील नजरिए के लिए जोमैटो की कड़ी आलोचना की है और इस कैंपेन को एक ‘जातिवादी विचार’ कहा है। यूजर्स ने दो कचरा- (कूड़ा-करकट और हाशिए पर रहने वाले पात्र) की तुलना करने पर जोमैटो की खिंचाई की है।   पूर्व मंत्री ओपी राजभर के दो बेटे हैं। बड़े अरविंद राजभर की शादी 2018 में हुई थी। अब छोटे बेटे अरुण की शादी होने जा रही है। इसके लिए 11 जून का मुहूर्त निकला है। अरुण की बारात वाराणसी के सिंधौरा से गाजीपुर के सादात जाएगी। सादात के गांव सरदरपुर में शादी की रस्मों को पूरा करने के बाद 13 जून को वाराणसी के सिंधौरा में रिसेप्शन का आयोजन होगा। इसमें देश भर की हस्तियों का जुटान होने की संभावना है। जोमैटो (Zomato) ने अपने कचरा कैंपेन वीडियो में दिखाया है कि एक पेपरवेट बनाने में 3-4 किलोग्राम रिसाइकल्ड कचरा लगता है। वहीं, हैंड टॉवेल बनाने वाले में 9-12 किलोग्राम रिसाइकल्ड कचरा लगता है। कैंपेन में दिखाया गया है कि कैसे जोमैटो प्लास्टिक-न्यूट्रल डिलीवरीज अपनाकर पर्यावरण की मदद कर रही है। वीडियो कैंपेन हटाने के साथ ही जोमैटो ने ट्वीट करके कहा है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हमारा मकसद मजाकिया अंदाज में प्लास्टिक वेस्ट की क्षमता और रिसाइक्लिंग के फायदों के बारे में जागरूकता फैलाना था। अनजाने में, हमने कुछ समुदायों और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई हो सकती है। हमने वीडियो को हटा लिया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *