ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लाहौल स्पीति में सीजन का पहला हिमपात

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में इस सीजन का पहला हिमपात हुआ है। लाहौल स्पीति में हुए हिमपात के बाद साथ लगते कुल्लू जिला में भी ठंड बढ़ गई है। ताजा बर्फबारी के बाद मनाली – लेह सड़क मार्ग बाधित हो गया है। बर्फ की सफेद चादर बिछने के बाद कई वाहन रास्ते में फंस गए हैं।

ताजा बर्फबारी के बाद 430 किलो मीटर लंबी मनाली लेह सामरिक मार्ग ट्रेफिक के लिए बंद हो गया है। बर्फबारी के चलते सरचू, जिंगजिंगबार और पतसेऊ इलाके में कई ट्रक फस गए हैं। इसी के साथ लाहुल स्पीति के रिहायशी इलाकों में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।

सड़क हादसे की आशंका को देखते हुए लाहुल स्पीति प्रशासन ने बीआरओ की सूचना पर दारचा से आगे लेह की तरफ ट्रेफिक को रोक दिया है। बर्फबारी के बाद लाहुल स्पीति में पारा सामान्य से लगभग 8 डिग्री नीचे लुढ़क गया है जिससे पूरा जनजातीय इलाका शीत लहर की चपेट में आ गया है।

सीमा सड़क संगठन के 70 आरसीसी के ओसी मेजर रवि शंकर ने बताया कि दारचा से सरचू के बीच लगभग 15 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है। लिहाजा इस सामरिक रूट पर फिलहाल ट्रेफिक को रोक दिया गया है। बताया कि बीआरओ के मशीनों को बर्फ हटाने के लिए तैनात कर दिया गया है। मौसम खुलते ही सरचू से दारचा के बीच फसे सभी वाहनो को सुरक्षित निकाल दिया जाएगा। मनाली लेह सड़क मार्ग बंद होने से लदाख बॉर्डर की तरफ सेना के वाहनो की आवाजाही भी बंद हो गया है। हालांकि अटल टनल होकर केलांग मनाली के बीच ट्रेफिक जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *