ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नवादा में 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार, लाखों रुपए बरामद

नवादा पुलिस ने शहर के मिर्जापुर और रोह थाना क्षेत्र के भंडाजोर गांव से बुधवार को सघन छापेमारी कर एक साथ 6 साइबर ठगों को हिरासत में लिया है। ये साइबर ठग देश के विभिन्न प्रांतों के लोगों से बजाज फाइनेंस, लोन और विभिन्न बैंकों का खाता खुलवाने के नाम पर ठगी का काम किया करते थे।

साइबर गैंग का खुलासा

नवादा पुलिस ने छापेमारी के दौरान 31 विभिन्न बैंकों के ATM कार्ड समेत 2 लाख 65 हजार रुपए नगद, 3 सोने की चेन, 2 पैन कार्ड, 1 आधार कार्ड, 9 विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड और 10 एंड्रॉयड मोबाइल को पुलिस ने जब्त किया है।

लाखों के नगद भी बरामद

सभी साइबर ठग शहर के मिर्जापुर और रोह थाना क्षेत्र के भंडाजोर गांव के बताए जाते है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में मिर्जापुर मोहल्ले का रॉकी कुमार, रौशन कुमार ,रोह थाना क्षेत्र के भंडाजोर गांव के निवास कुमार, कुंदन कुमार, जितेंद्र कुमार बताए जा रहे हैं। इस कदर साइबर अपराधियों के गिरफ्तारी के मामले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है ।जिसकी निशानदेही पर ठगी का एक बड़े मामला का खुलासा हुआ है। जिसमें लाखों रुपए ठगे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *