ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चालसा में जंगल सफारी के दौरान हादसा, पांच पर्यटक घायल

जलपाईगुड़ी जिले में गुरुवार सुबह हुए सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। घटना मेटेली ब्लॉक में चालसा राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के बाताबाड़ी संलग्न इलाके में गुरुवार सुबह हुई है। घायलों की पहचान सुभदीप गांगुली (32), प्रदीप कुमार डे (32), बिप्लब रॉय (23), रतन साहा (28), तापस विश्वास (44), जयदीप देबनाथ (40) और सुदीप्त घोष (29) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तमलुक के छह पर्यटक गुरुवार सुबह मूर्ति इलाके के एक निजी रिसॉर्ट से लाटागुड़ी की ओर सफारी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर खड़े एक ट्रैक्टर से इनकी गाड़ी टकराकर पलट गई। इस घटना में गाड़ी चालक समेत छह पर्यटक घायल हो गए। उन्हें माल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *