ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बसपा ने धौरहरा में श्याम किशोर अवस्थी को उतारकर बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें

बहुजन समाज पार्टी ने आज अधिकृत रूप से धौराहरा से अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। पार्टी ने इस सीट पर कुछ माह पूर्व भाजपा छोड़कर आए श्याम किशोर अवस्थी को मैदान में उतारा है पार्टी द्वारा आज जारी सूची में नाम घोषित होते ही अब राजनैतिक उहापोह की स्थिति समाप्त हो गई है। माना जा रहा है कि अब इस सीट पर त्रिकोणात्मक संघर्ष होगा। जानकारी हो कि भाजपा ने पहले ही अपनी मौजूदा सांसद व पार्टी की राष्टीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा व सपा-कांग्रेस गठबंधन ने आनन्द भदौरिया को मैदान में उतार कर चुनावी हलचल बढ़ा दी है गठबंधन में यह सीट समाजवादी पार्टी के कोटे में आई है।

श्याम किशोर अवस्थी मोहम्मदी इलाके में अपनी पकड़ रखते है,वे भाजपा में सक्रिय थे, 2017 से विधानसभा मोहमदी का टिकट भी मांग रहे थे,फिर 2022 में इन्होंने नगरपालिका का टिकट भी मांगा था। श्री अवस्थी रेखा वर्मा व मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र सिंह के काफी निकट माने जाते थे,परन्तु चुनावी अनबन के कारण इन्होंने बसपा का दामन थाम कर अब भाजपा के सामने एक चुनौती पेश कर दी है।

बसपा द्वारा शुक्रवार को जारी सूची में अधिकृत तौर पर प्रत्याशी बनने पर श्याम किशोर अवस्थी ने हिन्दुस्थान समाचार से बसपा सुप्रीमो बहन मायावती को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे पिछले 15 वर्षों से भाजपा में सक्रिय थे,बूथ अध्यक्ष से लेकर विधानसभा स्तर तक कई प्रमुख जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है भाजपा ने धोखा दिया है,अब जनता के सहयोग व बहन मायावती के आशीर्वाद से इस सीट पर बसपा का कब्जा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *