ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ज्वेलरी दुकान में डकैती के मामले में दुकान का मालिक ही निकला मुख्य आरोपित

सोनारपुर थाने की पुलिस ने सोनारपुर में ज्वेलरी दुकान में हुई डकैती के मामले को सुलझा लिया है इस मामले में दुकान का मालिक मुख्य आरोपित निकाला।

सोनारपुर में मंगलवार रात एक ज्वेलरी दुकान में डकैती हुई थी। उस घटना के बाद इलाके में भारी हंगामा हुआ था। पुलिस ने दुकान के मालिक राजू राय को थाने में ले जाकर पूछताछ शुरू की। इसी दौरान एक महिला भी थाने में शिकायत लेकर पहुंची।

महिला का आरोप था कि ज्वेलरी दुकान का मालिक राजू राय पैसे देने के बाद भी उन्हें आभूषण नहीं दे रहा है। महिला राजू राय के खिलाफ मामला दर्ज करवाने थाने पहुंची थी। पुलिस को यह समझते देर नहीं लगी कि आरोपित उनके ठीक सामने ही बैठा है। पुलिस के मुताबिक कर्ज के चलते दुकान मालिक ने दुकान के डकैती का नाटक किया।

महिला का आरोप है कि उसने एक साल पहले इस राजू को तीन लाख 54 हजार रुपये दिये थे। लेकिन राजू ने उसे गहने नहीं दिए और महिला का फोन भी उठाना बंद कर दिया।

जांच करने पर पुलिस को पता चला कि आरोपित ने आभूषण देने के नाम पर कई अन्य लोगों से भी पैसे लिए हैं। बारुईपुर पुलिस जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पार्थ घोष ने कहा कि दुकान मालिक ने दुकान में डकैती का नाटक किया था। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से शख्स का व्यवसाय ठीक से नहीं चल रहा था। इसलिए वह डकैती का नाटक कर बैंक से बीमा राशि प्राप्त करने का प्रयास कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *