October 4, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शैली ओबेरॉय फिर बनी दिल्ली की मेयर, BJP चुनाव प्रक्रिया से हटी

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम से जुडी खबर आ रही है जहाँ आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेराय एक बार फिर दिल्ली की मेयर के रूप में चुनी गयी है | बता दें कि आज हुए चुनाव में नए मेयर और डिप्टी मेयर का ऐलान हुआ | मेयर के चुनाव में जहाँ आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर निवर्तमान मेयर शैली ओबेराय को मैदान में उतारा था | वह बिना किसी प्रतिरोध के फिर से दिल्ली की महापौर चुन ली गईं | क्यूंकि भाजपा ने अंतिम समय में चुनाव प्रक्रिया से हटने का फैसला किया |

भारत को झटका ! विश्वकप से बाहर हुए ऋषभ पंत

दिल्ली भाजपा ने एक बयान जारी करते हुआ कहा, ‘हमने नगर निगम महापौर एवं महापौर चुनाव से हटने करने का निर्णय लिया है| ऐसा इसलिए लिए किया है क्योंकि हमारे सभी प्रयासों के बावजूद आम आदमी पार्टी स्थाई समिति एवं वार्ड समितियों का गठन नही होने दे रही है, जिस कारण नगर निगम में कोई कार्य नही हो पा रहा’ आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल भी निर्विरोध डिप्टी मेयर चुने गए | मेयर शैली ओबरॉय ने उनके निर्वाचन की घोषणा की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.