ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शंकर नेत्रालय के संस्थापक डॉ. एसएस बद्रीनाथ का निधन

भारत के सबसे बड़े धर्मार्थ नेत्र अस्पताल शंकर नेत्रालय के संस्थापक डॉ. एसएस बद्रीनाथ का मंगलवार को चेन्नै में निधन हो गया। उनके उल्लेखनीय सेवाकार्यों के लिए उन्हें पद्म भूषण. पद्मश्री और डॉ. बीसी रॉय पुरस्कार जैसे कई सम्मान हासिल हुए।

तमिलनाडु कांग्रेस के उपाध्यक्ष राम सुगंथन ने डॉ. बद्रीनाथ के निधन की जानकारी एक्स पर साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 83 वर्षीय डॉ. सेंगामेदु श्रीनिवास बद्रीनाथ ने विदेश में पढ़ाई और गहन शोध के बाद 1978 में परोपकारियों के एक समूह के साथ मिलकर मद्रास में मेडिकल एंड विजन रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना की। शंकर नेत्रालय एक धर्मार्थ गैर लाभकारी नेत्र अस्पताल और मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन की इकाई है। जानकारी के मुताबिक देश के कोने-कोने से औसतन 1200 नेत्र से जुड़ी बीमारियों के मरीज हर रोज यहां पहुंचते हैं और हर दिन सौ सर्जरी की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *