ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत से उत्तेजना

कछार जिला मुख्यालय शहर सिलचर में आज हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद माहौल उत्तेजक हो गया। सिलचर शहर में एक ट्रक ने एक महिला को ठोकर मार दिया। स्थानीय लोग महिला को उठाकर सड़क किनारे ले गए उसके माथे पर पानी डालकर उसे होश में लाने की कोशिश की। लेकिन, इसी बीच महिला की मौत हो गई।

महिला की हुई इस मौत के बाद स्थानीय लोग उत्तेजित हो गए और ट्रक को क्षतिग्रस्त कर डाला। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत से भीड़ को शांत करवाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *