ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर संगोष्ठी सोमवार को, अमृत वाटिका का लोकार्पण करेंगे राज्यपाल कलराज मिश्र

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी में राज्यपाल कलराज मिश्र, राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के पूर्व कुलपति एवं राज्यपाल के सलाहकार प्रो. ए.के. गहलोत और राजस्थान राज्य उच्च शिक्षा परिषद् के उपाध्यक्ष प्रो.डी.एस. चूंड़ावत मौजूद रहेंगे।

मीडिया प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के समापन के अवसर पर ‘मेरी माटी मेरा देश’ राष्ट्रव्यापी अभियान के अन्तर्गत ‘‘वसुधा वंदन’’ कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय परिसर में ‘‘अमृत वाटिका’’ तैयार करवाई गई है। जिसमें 75 देशी किस्म के पौधे लगाये गये हैं। इस वाटिका में बीकानेर संभाग के स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी को उत्कीर्ण किया जा रहा है। अमृत वाटिका का लोकार्पण राज्यपाल कलराज मिश्र करेंगे।

डॉ. शर्मा ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को चरणबद्ध रूप से क्रियान्वित करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को ही सुबह दस बजे से विश्वविद्यालय परिसर स्थित ऑडिटोरियम में प्रोस्पेक्ट्स एन्ड चेलेंजस इन इंटीग्रेटिंग एनईपी- 2020 इनटू ऑउर एजुकेशन सिस्टम विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *