ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सुरक्षाबलों ने रियासी वन क्षेत्र को घेरा, आतंकवादियों के छुपे होने की आशंका

जम्मू 26 जून। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के एक वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आने-जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है। तलाशी अभियान कांडा-पोनी इलाके में चलाया गया।

यहां 9 जून को आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही 53 सीटों वाली बस पर गोलीबारी की थी। उत्तर प्रदेश राजस्थान और दिल्ली के तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस गोलीबारी के बाद गहरी खाई में गिर गई थी। इस दौरान नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 अन्य घायल हुए थे। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी था। सुरक्षाबलों ने वन क्षेत्र को घेर लिया है। यहां आतंकवादियों के छुपे होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *