ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अलवर निवासी विवाहिता की मौत, परिजनों ने जहर देकर मारने का लगाया आरोप

अलवर, 26 जून। अकबरपुर थाना क्षेत्र धवाला निवासी एक विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालो पर मारपीटने और जहर देकर मारने का आरोप लगाया हैं। पिता सुनील कुमार ने दहेज़ हत्या की रिपोर्ट पुलिस को दी हैं।

थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि धवाला निवासी शानू पुत्री सुनील कुमार का विवाह जयपुर के कोट खावड़ा निवासी अर्पित के साथ हुआ था। पिता ने रिपोर्ट दी हैं कि मारपीट कर जहर देने कि सूचना पर वह जयपुर पहुंचे और लड़की को अलवर ले आये। इसके बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सामान्य चिकित्सालय लाया गया। मंगलवार रात की घटना हैं। परिजनों कि रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी। भाई अनुज ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग 10 लाख रुपए और एक स्कार्पियो कि मांग करते थे। जिस कारण पहले भी कई बार शानू के साथ मारपीट कि गई। मृतका के शरीर पर चोट के गहरे निशान बने हुए हैं। मृतका के दो बच्चे हैं। मंरतका कि शादी बचपन में हुई लेकिन भेजा अप्रैल 2015 में था। अब उसकी मौत की खबर के बाद भी ससुराल वाले अलवर नहीं पहुंचे।

बहनों में बड़ी थी मृतका

मृतका शानू दो भाई चार बहने हैं। बहनो में शानू सबसे बड़ी थी जबकि भाई दोनों उस से बड़े हैं। मृतका के दो साल की बेटी और 8 साल का बेटा भी हैं। भाई बहनो सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं। वही घटना के बाद से पीहर पक्ष गांव में भी मातम छाया हुआ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *