ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कालाकोट के जंगलों में आतंकियों को खोजने में लगे सुरक्षाबल

राजौरी जिले के कालाकोट के जंगलों में बुधवार को भी सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान चलता रहा है। सोमवार को बरोह के जंगलों में तीन आतंकी देखे जाने के बाद से सुरक्षाबल बड़े पैमाने पर पूरे इलाके को खंगाल रहे हैं। अभी तक आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिला है।

सोमवार को आधी रात के बाद से गोलीबारी बंद है। मंगलवार को छिपे आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने ड्रोन के साथ हेलीकॉप्टर से तलाशी की थी। इसके साथ ही सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ा दी गई है। सोमवार को बरोह के जंगलों में तीन आतंकी देखे गए थे। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। इसमें सेना के दो पैरा कमांडो सहित तीन जवान घायल हो गए थे। इसी बीच आतंकी जंगल में छिप गए, जिनकी तलाश के लिए मंगलवार को भी तलाशी अभियान जारी रखा गया। मंगलवार को सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने पूरा दिन ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद से जंगल को खंगाला। अधिकारियों ने कहा कि माना जाता है कि दो से तीन आतंकी घिरे हुए हैं, उनके भागने के सभी संभावित मार्गों को बंद करने के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *