ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूर्व विधायक राजीव नंदन के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुआ के पूर्व विधायक राजीव नंदन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि राजीव नंदन एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने राजीव नंदन के छोटे भाई मनीष कुमार से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *