ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्कूटी सवार छात्रा को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

चौबेपुर थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर जा रही स्कूटी सवार छात्रा को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

एसीपी बिल्हौर अजय कुमार त्रिवेदी ने रविवार को बताया कि थाना शिवराजपुर के बिरचामऊ निवासी कैलाश चन्द्र यादव की 25 वर्षीय बेटी मंधना में कोचिंग पढ़ती थी।

रोजाना की भांति रविवार दोपहर वह कोचिंग पढ़कर स्कूटी से घर जा रही थी। जीटी रोड के देदूपुर कट से पहले लक्ष्मी हॉस्पिटल के सामने पहुंची ही थी कि सामने आ रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया और स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर सवार रुचि यादव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इलाकाई लोगों ने बताया कि ट्रक चालक लापरवाही से ट्रक चला रहा था। हादसा के बाद चालक ट्रक को वहीं पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार चालक की तलाश में पुलिस जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *