ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे हादसे में 6 की मौत

सवाईमाधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह हुए हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। हादसे में दो बच्चे घायल हुए हैं। कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।

पुलिस के अनुसार सीकर से एक परिवार कार से रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर दर्शन करने जा रहा था। इसी दौरन रविवार सुबह 8 बजे बौंली थाना क्षेत्र में बनास पुलिया के पास हादसा हो गया। कार को टक्कर किस वाहन ने मारी है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

बौंली थाना अधिकारी धर्मपाल के अनुसार हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शवों को बड़ी मशक्कत करके बाहर निकाला गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतकों में अनीता पत्नी मनीष शर्मा, संतोष पत्नी कैलाश शर्मा, कैलाश पुत्र राम अवतार शर्मा, पूनम पत्नी सतीश शर्मा, मनीष पुत्र रामावतार शर्मा व सतीश शर्मा हैं। हालांकि मृतकों के नाम की आधिकारिक पुष्टि परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद ही होगी। हादसे में घायल दो बच्चों को पहले बौंली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, जहां से इन्हें जयपुर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *