ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रुपाैली विधानसभा सीट उपचुनाव में सातवें राउंड के बाद निर्दलीय एवं जदयू प्रत्याशी की बीच मुकाबला

पटना, 13 जुलाई । बिहार की रुपाैली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। अब तक हुई सातवें राउंड की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने जदयू प्रत्याश कलाधर मंडल काे पीछे कर दिया है। निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह जदयू उम्मीदवार को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी जदयू प्रत्याशी से 1036 वोट से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर कुल 11 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।

एनडीए से जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल को 36101 वोट मिले हैं। निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह 37131 वोट से सबसे आगे हैं। पांच बार से विधायक रहीं महागठबंधन से राजद प्रत्याशी बीमा भारती रेस से बाहर हाे गयी हैं। बीमा भारती काे 20253 वोट मिले हैं।

पूर्णिया डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि मतगणना को लेकर दो हाल में 28 टेबल बनाए गए हैं। कुल 12 राउंड में मतगणना कार्य संपन्न होगा। मतगणना को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

रूपाैली सीट से बीमा भारती विधायक थीं। उन्हाेंने लाेकसभा चुनाव के लिए विधायक पद काे छाेड़ा था एवं जदयू से अलग हाेकर राजद से लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन वह हार गयीं थी। इसके बाद 10 जुलाई को यहां चुनाव कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *