• February 11, 2026

शराब तस्करी के तीन आरोपित गिरफ्तार

 शराब तस्करी के तीन आरोपित गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रेन से बिहार शराब तस्करी करने के तीन आरोपितों को हटिया और रांची स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इनमें आकाश कुमार, पंकज चौधरी और पवन कुमार शामिल हैं। इनके कब्जे से 29 बोतल व्हिस्की बरामद हुआ है। बरामद शराब की कीमत आठ हजार रुपये है।

गिरफ्तार तस्करों को उत्पाद विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। यात्री सुरक्षा सेल के प्रभारी निरीक्षक दिगंजय शर्मा ने बताया की रेल सुरक्षा बल रांची ने शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए उनके खिलाफ ऑपरेशन सतर्क के तहत यह करवाई आगे भी जारी रहेगा।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *