ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

औरैया, इटावा जाने के लिए रास्ता बंद, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से 110 किमी का चक्कर

औरैया पुल क्षतिग्रस्त होने की वजह से मार्ग को बंद कर दिया गया है और एक महीने बाद इस रास्ते को खोला जाएगा । वहीं बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 26 जुलाई से टोल टैक्स लगना शुरू हो गया है । इसको लेकर लोगों को अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । औरैया की तरफ जाने वाले लोगों को अब एक 110 किमी लंबा चक्कर लगाना होगा। वहीं लोगों ने जिला प्रशासन से कोई दूसरा रास्ता खोलने की अपील की है।

बता दें कि औरैया पुल क्षतिग्रस्त हो गया है और उस पर मरम्मत का कार्य जारी है तकरीबन 1 माह बाद काम पूरा कर उसे खोल दिया जाएगा लेकिन इसको लेकर लोग काफी परेशान हैं । इसी को लेकर व्यापार मंडल कुठौंद के प्रतिनिधि,वाहन स्वामि,एवं दूध डेयरी के मैनेजरों ने पहुंचकर ज्ञापन दिया और मांग रखी कि जब तक वहां मरम्मत कार्य चल रहा है विकल्प के तौर पर कोई दूसरा मार्ग खोल दिया जाए। क्योंकि इस रास्ते के बंद होने से अब लोगों को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से होकर गुजरना पड़ेगा जहां पर टोल टैक्स लगना शुरू हो गया है आम आदमी वहां से 110 किलोमीटर का चक्कर लगा कर आएगा जो लोगों के लिए परेशानी का सबब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *