ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क दुर्घटना में एक की मौ

वसई के नायगांव पुलिस स्टेशन अंतर्गत सड़क दुर्घटना में एक 39 वर्षीय शख्स की मौत होने की घटना सामने आई है। इस संबंध में नायगांव पुलिस ने वाहन चालक के ऊपर केस दर्ज कर आगे की विवेचना में जुट गयी है। मिली जानकारी के अनुसार,जुबेर आयूब सोलंकी (39),नयानगर मिरारोड (पूर्व) में रहता था।बताया जाता है कि,जुबैर अयूब सोलंकी उम्र 39 वर्ष अनुबंध पत्र लेकर मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 4 जी. एक्स 1844 लेकर नालासोपारा पूर्व से मीरारोड पूर्व जा रहे थे।

गुजरात से मुंबई जाने वाले मार्ग पर रॉयल होटल के पास इंडियन पेट्रोल पंप के सामने,जबकि उसके पीछे आ रही कार क्र. एम.एच.1.डी.पी.6783 का चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था और उसकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी,जिससे दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।वही इस मामले में नायगांव पुलिस ने कार चालक पर कलम 304 (अ) व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की तहकीकात में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *