ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रिषड़ा अंडरपास का काम इसी वर्ष पूरा होने की संभावना

हुगली जिले के रिषड़ा उपनगर में रहने वाले लोगों को तीन नंबर रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बन रहे रिषड़ा अंडरपास के इसी वर्ष में बनकर तैयार हो जाने की संभावना है।

तकरीबन डेढ़ साल से चल रहा रिषड़ा अंडरपास के निर्माण का काम गत वर्ष बरसात के बाद कुछ दिनों के लिए बंद हो गया था। लेकिन अब अंडरपास निर्माण का काम तेजी से शुरू हो गया है। विशेष सूत्रों से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार यह अंडर पास इसी साल में बनकर तैयार हो जाएगा। बुधवार को रिषड़ा नगर पालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने भी अंडरपास निर्माण स्थल का दौरा किया था और कार्य की प्रगति पर संतोष जाहिर किया था।

अंडरपास के इसी वर्ष में बनकर तैयार हो जाने की खबर बाहर आने के बाद रिषड़ा के लोगों में खुशी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे जल्द से जल्द इस अंडर पास का निर्माण चाहते हैं ताकि रिषड़ा तीन नंबर रेल गेट पर लंबे समय तक लगने वाले जाम की समस्या से उन्हें निजात मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *