ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार लाट मंडल

राज्य में एक और लाट मंडल (लेखपाल) को आज रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। लखीमपुर के तिनिकोनिया के लाट मंडल को कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लाट मंडल की पहचान हेमेंद्र बोरा के रूप में हुई है।

ज्ञात हो कि हेमेंद्र बोरा ने 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। यूपीआई के माध्यम से पहले ही 50 हजार रुपये ले चुका था। शेष 50 हजार रुपये वसूल करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने लाट मंडल को गिरफ्तार कर लिया। हेमेंद्र बोरा पर भूमि पंजीकरण और नामजारी के नाम पर पैसे लेने का आरोप है। हेमेंद्र बोरा फिलहाल उत्तर लखीमपुर सदर थाना पुलिस की हिरासत में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *