ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रेडक्रॉस सोसायटी के पुनः चेयरमैन बने अनिल चमरिया

रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में आहूत नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से अनिल चमरिया को पुनः चेयरमैन, डॉ. रंजना झा एवं शोभा जायसवाल को उपाध्यक्ष, संतोष गुप्ता को सचिव, विवान सरकार को सह सचिव एवं पंकज पूर्वे को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इस संदर्भ में अनिल चमरिया ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी, कटिहार पूरे भारत में अपने समाज सेवा कार्यो के लिए जानी जाती है। 2018 में राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा चैंपियन ऑफ ह्यूमैनिटी पुरस्कार से उन्हें नवाजा गया था एवं 2021 में राष्ट्रपति के द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट पुरस्कार भी दिया गया था। उन्होंने कहा कि वे लगातार 2011 से चेयरमैन के रूप में अपनी सेवा देते आ रहे हैं।

चमरिया ने कहा कि रेडक्रोस की टीम के साथ काम करते हुए उन्हें अपार आत्मसंतुष्टि मिलती है और पूरी टीम एक परिवार की भांति लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *