• October 16, 2025

नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने 25 निर्धन बच्चों को वितरित किए ट्रैक सूट वितरित

 नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने 25 निर्धन बच्चों को वितरित किए ट्रैक सूट वितरित

नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट के माया कुण्ड क्षेत्र में चलाए जा रहे निर्धन बच्चों के शिक्षण संस्थान में कार्यक्रम के दौरान 25 बच्चों को ट्रैक सूट वितरण किए।

रविवार को ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल ने कहा कि सरकार निर्धन और असहाय बच्चों को शिक्षा दिए जाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसके बावजूद भी जागरूकता के अभाव में कुछ लोग अपने बच्चों को शिक्षा देने से आज भी वंचित हैं। इसे देखते हुए उनका ट्रस्ट इस प्रकार के बच्चों को एकत्रित कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए शिक्षित किए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सनातन धर्म में अनेक प्रकार के दान दिए जाने का महत्व बताया गया है। उसी प्रकार शिक्षा का दान भी महादान है।

उन्होंने कहा कि अभी तक उनकी संस्था ने सैकड़ों बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित कर कर विद्यालय में भेजा है। ट्रैक सूट पाकर बच्चों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी का अनुभव महसूस हो रहा था। कार्यक्रम की संचालिका नूपुर गोयल ने कहा कि उनकी संस्था के किए जा रहे कार्यों को देखते हुए आज उनकी संस्था से अनेक समाजसेवी लोग जुड़कर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। इसके लिए ट्रस्ट सभी समाजसेवी लोगों का धन्यवाद भी करता है।

इस अवसर पर अध्यापिका शिखा पाल , गोल्डी ब्रज, चेरी भाटिया, बिना भाटिया आदि भी मौजूद रहे।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *