ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छत्तीसगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, हेलीकॉप्टर से सक्ति रवाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मंगलवार को छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री का प्लेन रायगढ़ जिले के जिंदल एयर स्ट्रिप पर लैंड कर चुका है। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए वे सक्ति जिले के बाराद्वार में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह जनसभाएं जांजगीर-चांपा, महासमुंद और सरगुजा में होनी हैं। प्रधानमंत्री मोदी कुछ ही देर में सक्ति जिले के बाराद्वार गांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *