ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रक्सौल के बिरयानी हाउस में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख

जिले के रक्सौल शहर में हाल में खुले बिरयानी हाउस नामक दुकान में लगी भीषण आग में लाखो की संपत्ति जलकर राख हो गई।घटना शनिवार की रात करीब 12 बजे की बतायी जा रही है।आग लगने के बाद दुकान में रखा एक सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार पहले एक चाय की दुकान में आग लगी थी। उसके बाद बिरयानी हाउस दुकान में आग लग गयी। आग गैस सिलेंडर तक पहुंच गयी और ब्लास्ट हो गयी। ब्लास्ट की आवाज इतनी जोरदार थी कि आस पास का पूरा इलाका दहल गया। स्थानीय लोगो ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की लेकिन विफल रहे। बाद में पहुंची फायर बिग्रेड की 6 वाहन काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना शहर के लक्ष्मीपुर का है।

पीड़ित बिरियानी हाउस के संचालक ने बताया कि उसके दुकान में सभी महंगे फर्नीचर जो नए लगाए थे,व काउन्टर में रखे नकद राशि समेत कुल 5 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *