ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जयपुर के सभी बाजार सजेंगे और होगी रोशनी

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर हेरिटेज नगर निगम ने जयपुर में महा दीपोत्सव की तैयारी तेज हो गई है। इसके तहत परकोटे के सभी बाजार सजेंगे, वहीं प्रमुख दरवाजे, छोटी व बड़ी चौपड़ के साथ रामगंज चौपड़ पर आकर्षक रोशनी व शहनाई वादन होगा। इसके अलावा गलता तीर्थ और गोविंददेवजी मंदिर में महाआरती होगी और साथ ही गलता तीर्थ में दीपदान का आयोजन होगा। बाजारों में श्रेष्ठ रोशनी करने वाले व्यापार मंडलों को हैरिटेज निगम की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

हेरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर ने बताया कि हैटिरेज निगम की ओर से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर 22 जनवरी को सुबह गोविंददेवजी मंदिर में विशेष सफाई अभियान शुरू होगा। इस मौके पर गोविंददेवजी मंदिर में महाआरती की जाएगी। वहीं शाम को गलता तीर्थ में महाआरती का आयोजन होगा। इससे पहले गलता तीर्थ में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। यहां दीपदान के साथ भगवान श्रीराम के स्वयंवर, वनवास और राज्याभिषेक के स्वरूपों की एक साथ महाआरती होगी। इस दिन शहर की चौपड़ों और प्रमुख दरवाजों पर शहनाई वादन होगा। साथ ही जयपुर शहर के बाजारों में श्रेष्ठ सजावट करने वालों को हैरिटेज नगर निगम सम्मानित करेगा।

जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि शहर के सभी बाजारों में रोशनी की जाएगी। कुछ बाजारों में 21 व 22 जनवरी को दो दिन रोशनी होगी, वहीं कुछ बाजारों में तीन दिन रोशनी की जाएगी। बाजारों में जगह-जगह श्री राम के झांकी के भी दर्शन होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *