ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अडाणी समूह गुजरात में दो लाख करोड़ रुपये का करेगा निवेश: गौतम अडाणी

देश के सबसे अमीर शख्स एवं अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी ने बुधवार को गुजरात में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का ऐलान किया है। इसमें एक हरित ऊर्जा पार्क का निर्माण शामिल है, जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा। इससे एक लाख नौकरियों का सृजन होगा।

गौतम अडाणी ने यहां 10वें वाइब्रेंट गुजरात समिट 2024 को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनका समूह ग्रीन एनर्जी और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अगले पांच साल में 2 लाख करोड़ रुपये (24 अरब डॉलर) का निवेश करेगा। अडाणी ने कहा कि इसमें मुख्य रूप से एक हरित ऊर्जा पार्क का निर्माण शामिल है, जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा।

वाइब्रेंट गुजरात समिट 2024 को संबोधित करते हुए अडाणी ने कहा कि पिछले शिखर सम्मेलन में 55 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई गई थी, जिसमें से 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश समूह कर चुका है। उन्होंने कहा कि समूह अब कच्छ में 25 वर्ग किलोमीटर में फैला 30 गीगावॉट क्षमता वाला एक ग्रीन एनर्जी पार्क बना रहा है, जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा। अडाणी ने कहा कि इस निवेश से एक लाख नौकरियों का सृजन होगा।

उल्लेखनीय है कि इस सम्मेलन में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद सहित दुनिया के कई अन्य प्रमुख राजनेता और इंडस्ट्री के प्रमुख चीफ गेस्ट के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल रहे। इसके अलावा मुकेश अंबानी, पंकज पटेल, गौतम अडाणी और लक्ष्मी मित्तल समेत देश-विदेश के दिग्गज कारोबारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *