ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि 28 और 29 फरवरी को आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहने और अलग.अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

उन्होंने कहा कि 1 और 3 मार्च के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है जबकि 2 और 3 मार्च के दौरान कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावना है।

इस बीच रात के तापमान में कुछ स्थानों पर गिरावट दर्ज की गई और कुछ स्थानों पर मामूली वृद्धि दर्ज की गई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 0.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में तापमान पिछली रात के शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान पिछली रात के शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा शहर का तापमान पिछली रात के शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 2.1 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में शून्य से 0.44 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *