October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बंगाल में फिलहाल जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

कोलकाता समेत पूरे राज्य में फिलहाल भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। गुरुवार से शुरू हुई लगातार बारिश शुक्रवार को भी जारी रही और शनिवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। रुकरुक कर बारिश हो रही है। इसकी वजह से शनिवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है तो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। हालांकि अधिकतम तापमान भी 34 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी लगातार बारिश का सिलसिला रविवार तक इसी तरह से जारी रहने वाला है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कालिमपोंग में भी बारिश हो रही है। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से कोलकाता के बड़ाबाजार, खिदिरपुर, दमदम, कांकुरगाछी के इलाके जलमग्न हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.