October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उत्तर 24 परगना की फैक्ट्री में लगी आग

उत्तर 24 परगना के बोड़ाई इलाके में एक फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात बड़ी आग लग गई। यहां भाटपाड़ा में औद्योगिक क्षेत्र है जहां कई फैक्ट्रियां मौजूद हैं। इन्हीं में से एक में रात के समय धुएं का गुब्बारा और आग की लपटें निकलने लगी थीं। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को काबू करने की कोशिश की। हालांकि सफलता नहीं मिलने के बाद एक और गाड़ी को मौके पर लाया गया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। किस वजह से आग लगी यह भी पता नहीं चल पाया है।

सूत्रों ने बताया है कि आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। यहां अग्निशमन व्यवस्थाएं भी दुरुस्त नहीं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.