ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एनसीआर समेत हरियाणा के कई जिलों में बारिश, लोगों को स्मॉग से मिली राहत

हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार रात 12 बजे से बूंदाबांदी और बारिश दिखने को मिली। अचानक मौसम बदलने और बूंदाबादी होने से एनसीआर समेत हरियाणा के कई जिलों को स्मॉग और पॉल्यूशन से बड़ी राहत मिली है।

गुरुवार रात 12 बजे से शुरू हुई बूंदाबादी शुक्रवार को भी रूक-रूक कर जारी रही। दिल्ली एनसीआर के आसमान पर छाया स्मॉक गायब हो गया। आज रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में तेज बारिश हुई है। वहीं, किसानों को इस बारिश का फायदा भी होने वाला है। इस समय हुई बारिश से तापमान में गिरावट होने से लोगों को ठंड का एहसास भी हुआ है।

हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण के बीच अचानक मौसम में हुए बदलाव से लोगों को बारिश ने राहत दी है। रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, नारनौल, चरखी-दादरी, हांसी, हिसार, सिरसा, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी हल्की बूंदाबांदी के साथ आसमान में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो शुक्रवार को अंबाला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और गुरुग्राम में 18.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। दूसरे जिलों में 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहा।

बताते चलें कि गुरुवार रात मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ। कुछ देर हवाएं चलने के बाद रात 12 बजे बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई जो सुबह पांच बजे तक जारी रही। आठ बजे के बाद एनसीआर क्षेत्र में फिर से बूंदाबादी शुरू हो गई जो दोपहर एक बजे तक जारी रही। सबसे खास बात यह है कि यह बारिश एनसीआर व अन्य जिलों के लिए बड़ी राहत लेकर आई। लोगों को जहरीले स्मॉग और पॉल्यूशन से निजात मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक-दो दिनों तक मौसम इसी तरह का बना रहने की संभावना है। अचानक हुई इस बूंदाबांदी और तापमान में गिरावट किसानों के लिए काफी फायदेमंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *