ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महाराष्ट्र में मुंबई सहित नाै जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई, 20 जुलाई । मुंबई सहित महाराष्ट्र के नाै जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव होने से सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। इसके अलावा मुंबई की मध्य, हार्बर और पश्चिम रेलवे की सेवा भी प्रभावित हुई है। इससे यात्रियों को भारी परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई के निचले इलाकों में हुए जलभराव को पंपिंग के सहयोग से निकाला जा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में कोंकण और पश्चिमी तट के इलाकों में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। मुंबई और उपनगरों के साथ-साथ पुणे में भी भारी बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही राज्य के ठाणे, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, सतारा , छत्रपति संभाजीनगर, बीड, नांदेड़, गढ़चिरौली, वर्धा, नागपुर और अमरावती जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए पूरे मराठवाड़ा समेत उत्तरी महाराष्ट्र में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई समेत पालघर जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई में शनिवार सुबह से ही भारी बारिश शुरू हो गई है। दादर, परेल और वर्ली समेत दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। इसी तरह ठाणे जिले कल्याण, डोंबिवली, ठाणे शहर, भिवंडी और बदलापुर में सुबह से ही बारिश हो रही हैै। नवी मुंबई में पनवेल, सीबीडी बेलापुर, वाशी और दीघा इलाकाें में भी सुबह से ही भारी बारिश हाे रही है। बारिश की वजह से नवी मुंबई के कई घरों में पानी घुस गया है। इससे इन इलाकों के निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *