ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जम्मू-कश्मीर में सुबह की बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से थोड़ी राहत

जम्मू-कश्मीर में बुधवार सुबह बारिश हुई जिससे जारी भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और अधिक वर्षा होने का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि 21 जून को जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 22-23 जून को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद 24-28 जून तक सामान्य रूप से शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि 22 जून से जम्मू के मैदानी इलाकों में लू चलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों से लेकर शुक्रवार सुबह 08ः30 बजे तक श्रीनगर में 5.7 मिमी, काजीगुंड में 4.2 मिमी, पहलगाम में 4.4 मिमी, कुपवाड़ा में 4.0 मिमी, कोकरनाग में 1.4 मिमी, गुलमर्ग में 1.4 मिमी, जम्मू में 0.3 मिमी, बनिहाल में 5.0 मिमी, बटोत में 6.8 मिमी और भद्रवाह में 0.2 मिमी बारिश हुई।

इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में 14.0 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 10.4 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में 15.1 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में 12.2 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 15.4 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *