ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दोहरे हत्याकांड के आरोप में जाखल पुलिस ने पकड़े दो आरोपी

जिले के जाखल खंड के गांव चांदपुरा में बुधवार रात एक युवक द्वारा अपने जीजा और धर्मपत्नी की तेजधार व नुकीले हथियार से वार करते हुए निर्मम हत्या करने के मामले में कार्रवाई करते हुए जाखल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गये आरोपियों की पहचान जसबिन्द्र सिंह उर्फ जस्सी पुत्र वालम सिंह, बिकर सिंह उर्फ भारू पुत्र जनक राज व परविन्द्र सिंह उर्फ बीन्दर पुत्र उजागर सिंह निवासी चांदपुर के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस बारे जानकारी देते हुए जाखल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि चांदपुर में डबल मर्डर मामले में पुलिस को सूचना मिली थी।

इस पर पुलिस तुरंत सूचना पाकर मौका पर पहुंची और दोनों डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस मामले में मिठू सिंह निवासी बबनपुर की शिकायत पर हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने वारदात के कुछ ही समय बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़े ….. जम्मू-कश्मीर में सुबह की बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से थोड़ी राहत

बता दें कि रतिया के गांव बबनपुर निवासी 32 वर्ष जगसीर सिंह मजदूरी का काम करता था और जाखल के गांव चांदपुरा में विवाहित था। उसका अपने साले जसविंद्र सिंह की पत्नी 35 वर्षीय मूर्ति के साथ पिछले तीन-चार सालों से अवैध संबंध चल रहा था और चार-पांच दिन पहले दोनों घर से फरार हो गए थे। हाल ही में वे घर वापस लौटे थे।

इससे गुस्साये जसविंद्र सिंह ने बुधवार देर रात तेजधार हथियार से दोनों पर वार कर हत्या कर दी थी। दोनों के शव वीरवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर लहु लूहान हालत में पड़े मिले थे। डबल मर्डर से पूरे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *