ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प. बंगाल जीआरपी भी करेगी रेल दुर्घटना की समानांतर जांच, एसआईटी का गठन

कोलकाता, 20 जून  पश्चिम बंगाल राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भी एक ट्रेन यात्री की दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर कंचनजंघा एक्सप्रेस दुर्घटना की समानांतर जांच करेगी। जीआरपी ने सोमवार को हुए दुर्घटना की स्वतंत्र जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

सिलीगुड़ी के जीआरपी अधीक्षक एस. सेल्वामुरूगन ने गुरुवार को कहा कि एसआईटी का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक स्तर के एक अधिकारी करेंगे। उनकी सहायता के लिए एक निरीक्षक, दो उप-निरीक्षक और दो सहायक उप-निरीक्षक होंगे। उल्लेखनीय है कि इस दुर्घटना की जांच पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के मुख्य रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) जनक कुमार गर्ग की प्रत्यक्ष निगरानी में शुरू हो चुकी है।

 

इसे भी पढ़े….(अंतरराष्ट्रीय योग दिवस/21जून/विशेष) योग के साथ रहें सुखी और स्वस्थ

 

जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि एसआईटी के सदस्य मालगाड़ी के सहायक लोको-पायलट मनु कुमार से बयान लेने बुधवार को अस्पताल पहुंचे। सहायक लोको-पायलट को दुर्घटना के बाद इस अस्पताल भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह खतरे से बाहर पर दुर्घटना की वजह से सदमे में बताए जा रहे हैं। जीआरपी की एसआईटी को उनके सदमे से उबरने का इंतजार है, ताकि पूछताछ शुरू की जा सके। दुर्घटना के कारणों पर खुलासा करने के लिए उन्हें आखिरी कड़ी माना जा रहा है, क्योंकि कंचनजंघा एक्सप्रेस और मालगाड़ी दोनों के लोको पायलट की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *