ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रेलवे चैलेंजर कप 2024 का आयोजन 24 फरवरी 2024 से

अजमेर डिविजन क्रिकेट संगठन के तत्वावधान में रेलवे चैलेंजर कप 2024 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 24 फरवरी 2024 से मंडल कार्यालय अजमेर के समीप स्थित एडीएसए स्पोर्ट्स ग्राउंड में होगा।

अजमेर डिवीजन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ के अनुसार रेलवे चैलेंजर कप रेलवे तथा अजमेर व आसपास क्षेत्रों जैसे पुष्कर, नसीराबाद आदि के क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने व प्रदर्शित करने का बेहतरीन अवसर है ।रेलवे चैलेंजर कप 2024 (आरसीसी कप) में कुल 10 टीमें होगी जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा जायेगा। 7 दिन में कुल 15 मैच खेले जाएंगे। 140 से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। एडवांस टेक्नोलॉजी व सुविधाओं का प्रतियोगिता में उपयोग किया जाएगा। प्रतियोगिता थर्ड अंपायर रिव्यु सिस्टम, 4 कैमरे और ड्रोन कैमरे के साथ यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग,एलईडी स्क्रीन, डे नाईट फॉरमेट में मैच , एलईडी स्टंप, दोनों तरफ साइड-स्क्रीन जैसी विशेषताओं से युक्त होगी।

प्रतियोगिता की 10 टीमों के नाम निर्धारित किए गए हैं- रेलवे स्ट्राइकर, किशनगढ़ किंग्स, शास्त्रीनगर सुपर किंग्स, नसीराबाद नाइट राइडर्स, पुष्कर इंडियंस, आदर्श नगर सुपर जायंट्स, मदार बुल्स, पुष्कर इंडियंस, आदर्श नगर सुपर जायंट्स, वैशाली वॉरियर्स ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *