ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गांजा कारोबारी के घर छापेमारी, ढाई किलो गांजा सहित दो लाख जब्त

तिसरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को थाना इलाके के कलवा नदी के समीप मादक पदार्थ के धन्देबाज धनेश्वर साहू के घर पर छापेमारी कर बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ करीब ढाई किलो गांजा और दो लाख नगद राशि जब्त की है। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने धनेश्वर साहू और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एसडीपीओ नीरज सिंह समेत पुलिस जवान भी कार्रवाई में शामिल थे।

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित पिता पुत्र धनेश्वर साहू और उसके बेटे घर से नशीला पदार्थ गांजा का अवैध कारोबार किया करते थे। इसकी सूचना जब एसपी को मिलाने के बाद एसपी ने एसडीपीओ और थाना प्रभारी को आरोपी पिता पुत्र के घर में छापेमारी का निर्देश दिया। बताया कि घर से ढाई किलो गांजा के साथ दो लाख नगद राशि जब्त किया गया। जब्त गांजे का बाजार मूल्य कई लाख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *