ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग भाजपा में हुए शामिल

कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के धुर विरोधी माने जाने वाले और उनके विरुद्ध कांग्रेस से कई बार चुनाव लड़ चुके महेश शर्मा ने भगत की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ले ली है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में निर्वाचित जनप्रतिनिधि और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी मुख्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कालाढूंगी विधायक बंशीधर ने भाजपा पार्टी में शामिल होने वाले सैकड़ों राजनैतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज जनता ने तय कर लिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 400 पार के लिए आशीर्वाद देना है। यही वजह है कि श्रीराम के देश में मोदीमय माहौल से प्रेरित होकर सभी पार्टियों और सामाजिक संगठनों से लोग बड़े पैमाने में भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश के सभी बूथों पर 50 फीसदी से अधिक मत प्राप्त करना और पांचों सीटों को 5 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करना है। य

इस अवसर पर प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है, लिहाजा आप सभी लोकसभा चुनाव के मिशन में जुट जाएं, आपके मान सम्मान और भावनाओं का पूरा पूरा ख्याल किया जाएगा।

पार्टी में शामिल होने वालों में प्रदेश कांग्रेस महासचिव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश चंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत नैनीताल कमलेश शर्मा, नैनीताल जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पूरन सिंह खन्नी, पूर्व जिला अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन कुंदन सिंह बोहरा, नैनीताल कांग्रेस महासचिव सोहन सिंह नेगी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रदीप नेगी, कृष्ण चंद्र आर्य, विनीता गोस्वामी, क्षेत्र पंचायत सदस्य वाला बिष्ट, पूर्व प्रधान नवीन बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन सिंह देव, ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र कांडपाल, पूर्व प्रधान जोग सिंह, पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह खन्नी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रतन सिंह स्यालाकोठी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित दयानंद आर्य समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए ।

इसके अतिरिक्त भारतीय धार्मिक एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र जाजेडी, रविंद्र, हरिओम चौधरी, दीपक थपलियाल, मनजीत सिंह रावत, अविरल बिष्ट, प्रीतम कंडारी, दिनेश यादव, शिवम तिवारी, सूरज जोशी, राघव जुयाल, शिव प्रसाद, हंसराम पटवाल, खुशीराम, हरिंदर सिंह, विशाल सिंह, सूरज पाल सिंह, विद्या निधि सारस्वत, गजपाल सिंह, राजवीर सिंह, शिखा वैदेही, शबनम, काजल शर्मा समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *