ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मृतक राहुल के बहन के बयान पर हत्यारा सनकी साधु के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

नगर थाना क्षेत्र में स्थित नरसिंह बाबा मंदिर के समीप सनकी साधु के द्वारा युवक की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में युवक राहुल की बहन प्रियंका कुमारी ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

दर्ज एफआईआर में उसने बताया है,कि वह और उसका भाई राहुल अपने अस्थायी घर रघुनाथपुर से बैंक में खाता खुलवाने गए थे लेकिन बैंक गुड़ फ्राइडे को लेकर बन्द होने पर वे लोग नरसिंह बाबा मंदिर की ओर गए। इस बीच राहुल ने बहन से कहा कि वह पेशाब करके आ रहा है। इतनी देर में मंदिर के कुछ दूरी पर सनकी साधु प्रभाकर पांडेय उर्फ बुलबुल पांडे उसके भाई को बांस के टुकड़े से मारने लगा। हम सब जब तक बीच बचाव करते तब तक पिटाई की वजह से उसके भाई ने दम तोड़ दिया।

प्रियंका ने बताया कि मंदिर परिसर में पेशाब करने को लेकर सनकी बाबा बुलबुल ने उसके भाई की बेरहमी से हत्या कर दी।घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी साधु को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही राहुल की मौत के सदमे से उसकी नई नवेली दुल्हन उबर नही पा रही है। 12 दिसम्बर 2023 को राहुल की शादी कोटवा थाना क्षेत्र के सिहोरवा में हुई थी। राहुल के बहन के अलावे माता नर्स ललिता देवी का रो रो कर बुरा हाल है।जबकि उसके पैतृक गांव कोटवा थाने के कल्याणपुर खास गांव में मातमी सन्नाटा फैला हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *