• February 27, 2026

वैशाली में गंगा की तेज धार में बहा राघोपुर पीपा पुल

 वैशाली में गंगा की तेज धार में बहा राघोपुर पीपा पुल

 बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड में बुधवार को तेज आंधी के कारण 35 फीट लंबा पीपा पुल बह गया है। पुल के बहाव के समय इसपर करीब 40 से अधिक लोग सवार थे। इसके बाद प्रशासन की टीम राहत और बचाव में जुट गई। घटना के बाद से राघोपुर प्रखंड के लोगों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है।

बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय और राघोपुर प्रखंड को जोड़ने वाला बिदुपुर जिमदारी घाट चकौसन पीपा पुल तेज रफ्तार आंधी-तूफान और गंगा की तेज धार में तकरीबन 35 फिट बह गया, जिससे राघोपुर दियारा के लोगों का जिला मुख्यालय हाजीपुर से सड़क संपर्क टूट गया है। यह पुल गंगा नदी पर दो पार्ट में बना था।

पीपा पुल खोलने का समय सीमा 15 जून ही था लेकिन गंगा नदी में पानी कम रहने के कारण नहीं खोला जा सका था। इसलिए निगम द्वारा इसका रख-रखाव भी नहीं किया जा रहा था। पुल बह जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। लोगों को नाव के सहारे नदी पार करना पड़ रहा है।

22 पंचायतों का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क बंद

राघोपुर प्रखंड के 22 पंचायतों का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क बंद हो गया है। पीपापुल खुलने से करीब ढाई से तीन लाख की आबादी को अब नाव से नदी पार कर हाजीपुर एवं अन्य जगहों पर आना जाना पड़ेगा। हालांकि, चकौसन जिमदारी घाट के तरफ नदी में पानी अभी बहुत कम है, जिसके कारण नाव परिचालन में भी दिक्कतें हो रही है। लोगों को एक किमी पैदल बालू पर चलकर नाव की सवारी करनी पड़ेगी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *