ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रूस में हुई पुतिन और किम की मुलाकात, उत्तर कोरिया ने फिर दागी मिसाइल

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की मुलाकात में दोनों देशों के रिश्तों में मजबूती का संकल्प व्यक्त किया गया है। इस मुलाकात के बीच ही उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल दागकर सैन्य शक्ति प्रदर्शन किया है।

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन इन दिनों रूस के दौरे पर हैं। वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने मॉस्को पहुंचे हैं। यहां पहुंचने पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। पिछले चार सालों में यह किम जोंग उन की पहली रूस यात्रा है। किम जोंग उन ने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के संबंधों के रणनितिक महत्व को प्रदर्शित करता है। उनकी यह यात्रा उत्तर कोरिया और इसकी कम्युनिस्ट वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया (डब्ल्यूपीके) के संबंधों के रणनीतिक महत्व को प्राथमिकता देने के लिए है।

किम जोंग उन की रूस यात्रा के बीच उत्तर कोरिया ने एक और मिसाइल दागी है। जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। फिलहाल, इस मिसाइल के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। जापान के तटरक्षकों ने बताया कि उत्तर कोरिया की तरफ से दो मिसाइलें दागी गईं, जो समुद्र में जाकर गिरीं। इससे पहले भी उत्तर कोरिया कई बैलिस्टिक मिसाइल दाग चुका है। उत्तर कोरिया ने वर्ष 2017 में परमाणु मिसाइल कार्यक्रम पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए इस साल कई मिसाइलें दागी हैं। वर्ष 2022 की शुरुआत के बाद से लगभग 100 मिसाइलें दागी जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *